भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.36 फीसदी या 297 अंक की गिरावट के साथ 82,029 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.32 फीसदी या 81 अंक की गिरावट के साथ 25,146 पर बंद हुआ। एनएसई पर ट्रेडेड 3197 शेयरों में से 836 शेयर हरे निशान पर 2,266 शेयर लाल निशान पर और 95 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
