हनुमानगढ़. जानकारी के अभाव में श्रमिकों को सरकार की बहुत सी योजनाओं का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि कुछ श्रमिक ऐसे हैं, जिनको इन योजनाओं की जानकारी भी नहीं होती। ऐसे में श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ वह नहीं ले पा रहे। श्रम विभाग हनुमानगढ़ की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो जानेंगे कि किस तरह जानकारी के अभाव में बड़े पैमाने पर निर्माण श्रमिक योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। हनुमानगढ़ जिले में श्रमिक दुर्घटना सहायता योजना में चालू वित्तीय वर्ष में 255 आवेदन आए हैं।