भरतपुर | रणजीत नगर में जैन मंदिर के पास नालियों की सफाई नहीं होने से नालियों का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर 4 दिन से सड़कों पर भरा है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी में दुर्गंध उठ रही है व मच्छर पनप रहे है। प्रशासन नालियों की सफाई शीघ्र कराए। — पूरण सिंह।
