अमृतसर| रामतीर्थ स्थित सतगुरु ज्ञाननाथ आश्रम में 5 दिसंबर को महाराज का ज्योति जोत दिवस मनाया जाएगा। जिसमें सत्संग के अलावा दूर दराज से आने वाली संगत के लिए लंगर का विशेष प्रबंध किया जाएगा। इसी दौरान पंजाब के अलग-लग जिलों से संत महापुरुष पहुंचेंगे। संत महापुरुष सत्गुरु ज्ञाननाथ जी के जीवन का वृतांत सुनाएंगे। सुबह से बाद दोपहर तक चलने वाले ज्योति जोत दिवस दौरान कई लोग पहुंचेंगे।