पाली में तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार 26 साल के मेलनर्स को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के ऊपर से डम्पर का चक्का निकल गया। जिससे कूचलने जाने से उसकी मौत हो गई। सदर थाने के एएसआई श्रवणसिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम हाईवे पर खेतावास के निकट हादसा हुआ। जिसमें सोजत रोड के शास्त्री नगर निवासी 26 साल के सौरभ पुत्र पुसाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पाली अपने मामा के यहां से मिलकर वापस बाइक से सोजत रोड जा रहा था। इस दौरान खेतावास के निकट हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। मृतक की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई है। एक साल पहले हुई थी शादी
मृतक सोजतरोड के निजी हॉस्पिटल में मेल नर्स का काम करता था। करीब एक साल पहले उसकी शादी हुई। ससुराल पाली जिले के मालपुरिया गांव (जाडन) के पास है। जवान बेटे की अकाल मौत का समाचार सूनने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी पत्नी तक जब हादसे की खबर पहुंची तो वह बेशुद हो गई।
