बाजार में चलते-चलते टेलर की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। बीच सड़क अचानक नीचे गिरे। मौके पर जुटी भीड़ ने उन्हें संभाला और हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने भी इस हार्ट अटैक मान है। मामला बालोतरा जिले के पादरू कस्बे का है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने आए थे
जेठाराम डाबी ने बताया- पादरू दर्जियों का वास निवासी चाचा अशोक कुमार (45) की तमिलनाडु में टेलर की शॉप है। वह दीपावली से पहले अपने गांव आए थे। तब से गांव में ही थे। घर में बने मंदिर में 26 व 27 नवंबर को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना था। सोमवार को वह बाजार गए थे। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे हुई लौटते समय पादरू के बालोतरा रोड पर चलते-चलते गिर गए। लोग उन्हें पादरू हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से बालोतरा रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने ईसीजी की। इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बालोतरा नाहटा हॉस्पिटल के डॉ. राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही डेथ हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम के लिए पूछने पर परिजनों ने इनकार कर दिया था। प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से जान गई है। 3 दिसंबर को तमिलनाडु जाने की रिटर्न टिकट
भतीजे जेठाराम डाबी ने बताया- अशोक कुमार के दो बेटे ललित, जेमिन और दो बेटियां रानी, किरण हैं। बड़े तीनों बेटे-बेटियों ने पढ़ाई छोड़ रखी है। पूरा परिवार लंबे समय से तमिलनाडु में रहता है। 3 दिसंबर का उनका तमिलनाडु लौटने का टिकट था। अशोक के छोटे भाई प्रकाश की 4 महीने पहले मौत हो गई थी। उसके 3 बच्चे हैं, सभी पादरू गांव में ही रहते हैं। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को टाला
पादरू गांव में दर्जियों का बास में 50 घरों के लोगों ने सती माता मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया। इसमें समाज के लोगों ने अपनी इच्छानुसार सहयोग किया था। अशोक कुमार की मौत के बाद 26-27 नवंबर को होने वाले मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को टाल दिया गया है। 23 नवंबर को हार्ट अटैक में 3KM स्कूटी चलाकर घर पहुंचा, बाद में तबीयत बिगड़ी और जान चली गई पाली में 23 नवंबर को मायरा भरने के बाद 55 साल के दुकानदार को हार्ट अटैक आया। मामूली बीमारी समझकर वह 3 किमी स्कूटी चलाकर अपने घर पहुंचे। वहां उनकी तबीयत और बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… विधायक का बेटा हार्टअटैक में 180KM स्कॉर्पियो चलाकर जयपुर पहुंचा था करीब एक महीने पहले की ही बात है। वैर-भुसावर (भरतपुर) विधायक बहादुर सिंह कोली के बेटे को 2 दिन में दो बार मेजर हार्टअटैक आया था। 13 अक्टूबर को दूसरी बार कार्डियक अरेस्ट हुआ तो विजेंद्र कोली (42) खुद कार ड्राइव कर भरतपुर से जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंच गए। उनकी हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। उन्हें तुरंत एडमिट कर ऑपरेशन किया गया। पढ़ें पूरी खबर… टोंक-सवाईमाधोपुर के सांसद के बेटे की भी हार्टअटैक से हुई थी मौत जयपुर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पिछले महीने कांग्रेस सांसद हरीश मीणा के बेटे की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद वे एडमिट थे। जिस दिन हनुमंत मीणा को छुट्टी मिलने वाली थी, उसी दिन उनकी हार्टअटैक से मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
