उपखंड मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने उदयपुरिया रोड से कालारामा भैरूजी मंदिर तक बन रही सड़क के घटिया निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जबकि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा बेहतर करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की ओर से निर्माण सामग्री में मिलावट कर गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। कई स्थानों पर सड़क पर डाला जा रहा मिश्रण निर्धारित मोटाई से कम और कमजोर दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि कालारामा भैरुजी मंदिर से उदयपुरिया रोड तक 2 किमी तक का रोड ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से बनाया जा रहा है। इससे सड़क के कुछ ही समय में उखड़ने की आशंका है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मनीष मीणा, राधेश्याम मीणा, राजकुमार स्वामी, धर्मेन्द्र, मीठालाल, हीरालाल, लाखाराम आदि मौजूद रहे।