अजमेर की सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर यूथ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान जवाहर रंगमंच से पुरानी चौपाटी लिंक रोड पर जाने वाली सड़क पर विरोध जताया। गड्ढों में भरे पानी में कमल के फूल खिलाए और डिप्टी सीएम दीया कुमारी की फोटो भी लगाई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना था कि बरसात के मौसम में सड़कों के हाल बदहाल हो गए, लेकिन प्रशासन व सरकार सुध नहीं ले रही। ऐसे में ये सड़कें हादसों का कारण बन रही है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा- मुख्य मार्ग की हालात को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत करा दिया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए गड्ढों में कमल का फूल खिलाया और डिप्टी सीएम दीया कुमारी जो कि सार्वजनिक निर्माण विभाग की मंत्री है, उनकी फोटो लगाकर विरोध जताया। शहर की सड़कों के हाल खराब है। लोगों की गाड़ियों की टूट फूट हो रही है। आए दिन इन गड्ढों की वजह से हादसे होते हैं। अगर अब भी सुनवाई नहीं हुई तो जब भी डिप्टी सीएम दीया कुमारी अजमेर आएंगी तो काले झंडे दिखाए जाएंगे। यूथ कांग्रेस विरोध भी प्रकट करेगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, सागर मीणा, लोकेश शर्मा, शहबाज खान, अमित जैन आदि मौजूद रहे। ……… पढें ये खबर भी…. अजमेर की मोबाइल शॉप से लाखों के स्मार्टफोन चोरी:खाली डिब्बे छोड़ गए, ताला तोड़कर वारदात; सीसीटीवी में नजर आया चोर अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के बिहारी गंज स्थित मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोर सैमसंग (Samsung) व वीवो कंपनी (Vivo) के लगभग 60 से 65 मोबाइल चोरी कर ले गए और खाली डिब्बे छोड़ गए। जिनकी कीमत 20-25 लाख रुपए है। पूरी खबर पढें