अलवर. करण मल्होत्रा हत्याकांड को लेकर आक्रोशित सर्वसमाज की ओर से गुरुवार को स्कीम नंबर दो स्थित पुरुषार्थी धर्मशाला में शोकसभा आयोजित की गई। इसके बाद लोग हाथों में तख्तियां लेकर पीडि़त परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने जाने की मांग को लेकर रैली के रूप में अंबेडकर सर्किल होते हुए भगतङ्क्षसह सर्किल पर पहुंचे। यहां एडीएम सिटी को मांग पत्र सौंपा गया। शोकसभा में पीडि़त परिवार, पुरुषार्थी समाज और विश्व ङ्क्षहदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। सभी ने घटना की ङ्क्षनदा करते हुए कहा कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए, ताकी भविष्य में कोई इस तरह का जघन्य अपराध करने का दुस्साहस न कर सके। वक्ताओं ने कहा कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मृतक करण के ताऊ बलदेव सरपंच, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा व बनवारी लाल ङ्क्षसघल, पुरुषार्थी समाज के जिलाध्यक्ष कुलदीप कालरा, विहिप के प्रांतीय पदाधिकारी प्रेम राजावत, जिलाध्यक्ष रामदयाल मीणा, चरणदास सुनेजा, एडवोकेट पंकज व संजय आदि मौजूद रहे।