-करवा चौथ को लेकर महिलाओं में नजर आया उत्साह-कथा सुनकर सुहाग के दीर्घायु होने की कामना कीहनुमानगढ़. जिले में महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार उत्साह से मनाया। शुक्रवार को बाजार भी पूरी तरह से गुलजार रहा। गिफ्ट व मिठाई दुकानों पर भीड़ नजर आई। दोपहर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी। जंक्शन के नई खुंजा में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने कथा सुनकर अपने सुहाग के दीर्घायु होने की कामना की। नव विवाहित महिलाओं में इस व्रत को लेकर खास उत्साह रहा। चांद नजर आने के बाद महिलओं ने व्रत खोला।