अब आप सऊदी अरब (Saudi Arabia) के शेयर बाजार में भी निवेश कर सकेंगे। सऊदी अरब दुनिया भर के निवेशकों के लिए अपना फाइनेंशियल मार्केट खोलने जा रहा है। कैपिटल मार्केट अथॉरिटी (CMA) ने ऐलान किया है कि 1 फरवरी 2026 से सभी विदेशी निवेशक सऊदी कैपिटल मार्केट के सभी सेगमेंट में सीधे निवेश कर सकेंगे। CMA का कहना है कि इससे हमारा इन्वेस्टर बेस बढ़ेगा, लिक्विडिटी सुधरेगी और नई पूंजी बाजार में आएगी। सऊदी अरब का मुख्य और सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज तदावुल (Tadawul) है। इसका पूरा नाम Saudi Exchange है। ये मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट है।