इस सप्ताह… सहयोग सेवा संस्थान संस्था का मोबाइल नंबर – 7742939113 संस्था का पता:-रबारियों का टांका , बालोतरा बालोतरा | सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए सहयोग सेवा संस्थान जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद कर रही है। विवाह, मायरा, शिक्षा सहित दुर्घटनाओं की स्थिति में संस्था सदस्यों के आपसी सहयोग से 51 हजार से लेकर 11 लाख रुपए तक की नकद राशि जरूरतमंदों को प्रदान की जा रही है। हाल ही में शनिवार को बालोतरा के ताराचंद जोशी की भानजी चेतना जोशी के विवाह में 51 हजार रुपए भेंट किए गए। वहीं आगामी 11 दिसंबर को भी बालोतरा में एक विवाह, ग्राम साजियाली पदमसिंह के राजस्व ग्राम कंठवाड़ा में मायरा तथा सिणधरी में विवाह अवसर पर कन्यादान रूप में 51-51 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। संस्थान की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी, वहीं विधिवत शुभारंभ जुलाई 2025 में किया गया। यह संस्था राजस्थान सरकार से रजिस्टर्ड है तथा अब भारत सरकार के नीति आयोग में भी पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शिक्षक राणीदान रावल, शंभूराम देवड़ा व श्रवणसिंह राठौड़ की ओर से प्रारंभ की गई यह संस्था कम समय में ही सेवा कार्यों में अग्रणी बन गई है। संस्था की अध्यक्षा राजल कंवर, उपाध्यक्ष कांता देवड़ा, कोषाध्यक्ष तेजप्रकाशसिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य श्रवणसिंह राठौड़, शंभूराम देवड़ा और सचिन जोशी सेवा कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं, जिससे समाज में सहयोग की भावना मजबूत हो रही है। दुर्घटना की स्थिति में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने पर भी संस्थान आगे बढ़कर 51 हजार से 11 लाख रुपए तक की सहायता प्रदान करता है, जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके और मुश्किल घड़ी में संबल प्राप्त हो।