श्री श्री गौर निताई रथ यात्रा के उपलक्ष्य में लारेंस रोड से पालकी यात्रा निकाली गई। शाम को निकाली पालकी यात्रा में कई भक्तजन पहुंचे। भक्तों ने फूलों और लाइटिंग से पालकी को सजाकर उसमें ठाकुर जी को विराजमान किया। जिसमें कृष्ण भक्तों ने ठाकुर जी की पालकी को अपने कंधों पर उठाकर हरी बोल के जयकारे लगाए। पालकी जिन घरों में पहुंची वहां कृष्ण भक्तों ने आरती करके भोग लगाए। यह पालकी लारेंस रोड, दयानंद नगर, जामुन वाली सड़क समेत अन्य इलाकों में पहंुची। जिसमें भक्तों के लिए प्रसादम् की व्यवस्था की गई थी।