गुरु श्री गुरु नानकदेव जी का 556वां प्रकाश पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे हैं। गुरु नानकदेव जी की तपोस्थली गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त गुरु घर में मत्था टेकने पहुंचे। हालांकि, कल रात हल्की बारिश के कारण मौसम खराब होने की आशंका थी, लेकिन आज खिली धूप के साथ आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सतनाम वाहेगुरु का जाम किया प्रकाश पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। भक्तगण ‘सतनाम वाहेगुरु’ का जाप करते हुए गुरु नानकदेव जी की शिक्षाओं का पालन करने का संदेश दे रहे हैं। इस पावन अवसर पर सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा बेर साहिब की एक महत्वपूर्ण धार्मिक विरासत पेंटिंग भी प्रकाशित की गई। यह गुरुद्वारा वह पवित्र स्थान है, जहां गुरु नानक देव जी ने लगभग 14 वर्षों तक ध्यान किया था और दिव्य ज्ञान प्राप्त किया था।