जालंधर| थापरा मोहल्ला स्थित प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम में भक्तों की ओर से श्री बालाजी महाराज की चौकी श्रद्धापूर्वक करवाई गई। इसमें अध्यक्षता धाम के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने की। मंदिर परिसर में केवल खन्ना एंड पार्टी ने प्रभु की महिमा का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। अंत में भक्तों ने फलों, टोफियों, चॉकलेट और 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर व दरबार में माथा टेककर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां स्वीटा राम, संजीव जैन, अमित जगोता, गगन गरोवर, विवेक मल्होत्रा, पवन मल्होत्रा, दीपक मोदी, मनोज बाहरी, अमित अरोड़ा, रवि मदान समेत अन्य मौजूद रहे।
