मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में भंडार की गिनती लगातार आगे बढ़ रही है और अब यह आंकड़ा 32 करोड़ 59 लाख 3 हजार 200 रुपए तक पहुंच गया है। शनिवार को हुई पांचवें राउंड की काउंटिंग में 1 करोड़ 46 लाख 75 हजार रुपए की गिनती की गई। इसके साथ ही अब तक मंदिर के भंडार से निकली कुल राशि 32.59 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है। मंदिर प्रशासन के अनुसार रविवार को गिनती नहीं होगी, क्योंकि उस दिन बैंक बंद रहेंगे और मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी ज्यादा रहने की संभावना है। ऐसे में अब अगली काउंटिंग सोमवार को होगी। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को भंडार गिनती का अंतिम चरण पूरा हो सकता है। पांचवें राउंड में 1.46 करोड़ से ज्यादा की गिनती, कुल रकम 32 करोड़ 59 लाख के पार पहुंची मंदिर के भंडार की गिनती शनिवार को पांचवें राउंड में पहुंची। इस दौर में 1 करोड़ 46 लाख 75 हजार रुपए की गिनती की गई। इससे पहले चार राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी और अब पांचवें राउंड के बाद कुल राशि 32 करोड़ 59 लाख 3 हजार 200 रुपए तक पहुंच गई है। शनिवार सुबह राजभोग आरती के बाद काउंटिंग शुरू हुई जो शाम तक चली। मंदिर भंडार की गिनती हर बार श्रद्धा और चर्चा का विषय बनती है, क्योंकि सांवलियाजी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दान अर्पित करते हैं। यही वजह है कि भंडार खुलने के बाद हर दिन गिनती के आंकड़ों पर लोगों की नजर रहती है। रविवार को नहीं होगी काउंटिंग, बैंक बंद और मंदिर में भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि रविवार को भंडार की गिनती नहीं की जाएगी। इसकी दो मुख्य कारण बताई जा रही हैं। पहली वजह बैंक बंद होना है और दूसरी वजह मंदिर में रविवार को रहने वाली भीड़ है। चूंकि गिनती की प्रक्रिया में काउंटिंग बैंक कर्मी द्वारा भी की जाती है, इसलिए बैंक बंद होने पर काउंटिंग रोकने का फैसला लिया गया। इसके अलावा रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा रहती है, ऐसे में व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी होता है। यही कारण है कि अब गिनती का अगला दौर सीधे सोमवार को रखा गया है। दान पात्र पिछले रविवार को खुला, लेकिन गिनती मंगलवार से शुरू हो पाई मंदिर का दान पात्र पिछले रविवार को खोला गया था, लेकिन उसी दिन बैंक बंद होने की वजह से गिनती शुरू नहीं की जा सकी। इसके बाद सोमवार को अमावस्या होने के कारण भी काउंटिंग नहीं हो पाई। इस तरह गिनती की प्रक्रिया एक दिन बाद नहीं, बल्कि मंगलवार से शुरू हुई। मंगलवार से शुरू हुई यह प्रक्रिया अब पांच राउंड तक पहुंच चुकी है और कुल रकम 32 करोड़ 59 लाख 3 हजार 200 रुपए तक पहुंच गई है।