बालोतरा | अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्थान पुष्कर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष महेंद्र बोहरा के निर्देशन व मार्गदर्शन में नई टीम का चयन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी गठन के दौरान बालोतरा से समाज के सक्रिय एवं सेवाभावी व्यक्तित्व सत्यनारायण अवस्थी को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर समाज के लोगों ने बधाई दी। नई कार्यकारिणी ने समाज उत्थान, युवा सहभागिता, शिक्षा प्रोत्साहन व आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने कहा कि नई टीम समाज सेवा को समर्पित भावना से आगे बढ़ाएगी और संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी। सत्यनारायण अवस्थी ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारियों के सहयोग से समाज के हित में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।