भार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय बारां में श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ का सामूहिक रूप से पूजन अर्चन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। पंडित सुरेशचंद्र शर्मा, सेवानिवृत संयुक्त निदेशक पशुधन विभाग डॉ. मधुकांत दुबे, पेंशनर वरिष्ठ लिपिक कैलाशचंद जैन, भाजपा नेता रमेशचंद मीणा, पुस्तकालयाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मीणा, सेवानिवृत पुस्तकालय प्रभारी रामेश्वर गौतम, परामर्शदाता हरीश नागर, शिक्षार्थी बालिका ईशिका शर्मा ने श्रीमद् गीता को चारों पुरुषार्थ पूर्ण करने वाला जीवन के हर क्षेत्र में मार्ग दर्शक ग्रंथ बताया। राजा राम मोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान कोलकात्ता द्वारा स्वीकृत सहायता राशि 2 लाख 8 हजार से प्राप्त फर्नीचर सामग्री ग्लास डोर अलमारी 10 नग, कुशन चेयर 30 नग, ऑफिस टेबल, रिवॉल्विंग चेयर, डेजर्ट कूलर 2 नग का पुस्तकालय में लोकार्पण किया।