हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले में दिवाली जैसे पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की आस्था को झटका देने वाली बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। पल्लू गांव स्थित प्रसिद्ध मां ब्रह्माणी मंदिर में अज्ञात चोरों ने रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात मंदिर का ताला तोड़कर करीब 10 किलो चांदी के आभूषण और मूर्तियां चोरी कर ली।