भरतपुर के सेवर थाना इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। थार गाड़ी और एक श्रधालुओं से भरी ईको वैन की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में ईको सवार एक महिला और ड्राइवर की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने थार में सवार युवकों की पिटाई कर दी। थार गाड़ी हरियाणा नंबर की थी। इसके अलावा ईको वैन में सवार 8 लोग घायल हो गए। थार सवार लोगों की स्थानीय लोगों ने की पिटाई घटना 9 बजे की है। जयपुर के फागी इलाके के 9 लोग ईको वैन में सवार होकर वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। सेवर थाना इलाके के अखड्ड चौराहे के पास एक थार गाड़ी ने ईको वैन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में ईको गाड़ी आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने थार में सवार युवकों की पिटाई कर दी। साथ ही घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। दो की मौत, 8 घायल मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां नीतू (24) निवासी फागी और ईको वैन के ड्राइवर अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही जीतू, ललिता, रेखा, नीतू, अशोक, नीलू, किशनी, सीता को घायल हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुबह होगा शवों का पोस्टमार्टम सेवर थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। घायलों और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।