भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भारी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.04 फीसदी या 862 अंक की बढ़त के साथ 83,467 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 2 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 1.03 फीसदी या 261 अंक की बढ़त लेकर 25,585 पर बंद हुआ।
