भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.70 फीसदी या 575 अंक की बढ़त लेकर 82,605 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 6 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.71 फीसदी या 178 अंक की बढ़त के साथ 25,323 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय एनएसई पर ट्रेडेड 3189 शेयरों में से 1979 शेयर हरे निशान पर, 1125 शेयर लाल निशान पर और 85 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ थे। बाजार में आई इस तेजी से आज निवेशकों को करीब 4 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
