भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। लगातार 4 सेशंस में तेजी के बाद आज बाजार में गिरावट आई है। इससे आज निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 153 अंक की गिरावट के साथ 81,773 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर और 21 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 0.25 फीसदी या 62 अंक की गिरावट के साथ 25,046 पर बंद हुआ है।
