स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव के पास 33 हजार केवी बिजली लाइन के खंभे से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को खंभे से लटका देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्वरूपगंज पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पहचान शिवगढ़ निवासी मंगाराम देवासी के रूप में की है। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
