शिवगंज में बुधवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा गोकुलवाड़ी स्थित तेजश्री वाटिका में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर माल्यार्पण से हुई।
सिरोही-जालोर के सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है। वे लगातार देश की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने देश की रक्षा और हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि यह सम्मेलन प्रबुद्ध जनों के सम्मान में आयोजित किया गया है। उन्होंने राजस्थान सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आग्रह किया। प्रदेश संयोजक सोमकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में जिला संयोजक राजेंद्र सोलंकी, जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, गणपत सिंह राठौड़, रामलाल रनला और कमलेश दवे ने भी विचार रखे। मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ और निवर्तमान पार्षद भी मौजूद रहे। इसी के साथ मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत ने केंद्र व राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा की सरकार से चलाई गई, योजनाओं का बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार करना हमारे कार्यकर्ताओं का मुख्य ध्येय है। अंत में आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने जिले के सभी प्रबुद्ध जन संवाद में पधारे श्रेष्ठ व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया।
मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत, राकेश सोनी, जितेंद्र कोठारी, रूपेश देवासी, महामंत्री नरेश सिंधी, मंत्री मोहन मेघवाल, अर्जुन गहलोत, आनंदीबेन, कोषाध्यक्ष सोहनलाल अहीर, प्रवक्ता महेंद्र देवे , लक्ष्मीनारायण गहलोत, जुंजार सिंह, पंकज कंवर, कैलाश दान चारण, लक्ष्मण परिहार, मोहनलाल सोलंकी, समर सिंह देवड़ा, भरत परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरलाल परिहार, प्रकाश भाटी, मानक प्रजापत, गंगाराम गोयल, कार्यक्रम संयोजक मांगीलाल टॉक, चंपत राज जटिया, जितेंद्र कुमावत, बिशन सिंह, प्रताप परमार पोसालिया मंडल अध्यक्ष, चिराग रावल मंडल अध्यक्ष सिरोही, बाबूलाल सगरवंशी सिरोही, शेषमल गर्ग, जवेरचंद सोनी, जयश्री कुमावत, तेज कवंर, नारंगी देवी, अशोक कुमावत, शंकर लाल सोलंकी, राजेंद्र राजपुरोहित, उषादेवी सोनी, अंजू अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, हिम्मत दाना, हस्तु बेन, उर्मिला कंवर, नरपत सिंह राठौड़, नारायण सिंह, बाबू भाई रंगरेज, अमजद खान, अरविंद रावल तोगाराम भाटी, शैतान सिंह, मीना देवी, कमला देवी, चंदा देवी, सवाराम, देवाराम माली उम्मीद काफी संख्या में सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
