जोधपुर | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से निबंध, आशु भाषण, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता 5 दिसंबर से 17 जनवरी विद्यालय, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होगी। जिनमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस संबंध में सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ स्कूली स्तर की परीक्षाएं भी जल्द ही फरवरी-मार्च में होगी। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को 5 हजार से लेकर 51 हजार रुपए के नगद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
