Shah Rukh Khan Danube Properties: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की दीवानगी महज भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। इसका ताजा उदाहरण दुबई में नजर आया, जहां उनके नाम पर लॉन्च की गई एक विशाल कमर्शियल या बिल्डिंग लॉन्च वाले दिन ही पूरी तरह बिक (Sold Out) गई। जानकारी के अनुसार ‘दान्यूब प्रॉपर्टीज’ (Danube Properties) द्वारा विकसित इस प्रोजेक्ट ने रियल एस्टेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। इस प्रोजेक्ट की भारी मांग को देखते हुए अब इसके दूसरे पार्ट ‘शाहरुख्स 2.0’ को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।
