कोटा में सामुदायिक मैरिज गार्डन में बुधवार रात रिश्तेदारों के बीच झगड़ा हो गया। मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और लड़ते-लड़ते गार्डन के बाहर सड़क तक आ गए। शादी में मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा रसमलाई को लेकर हुआ था। मामले की जानकारी पर विज्ञान नगर थाना पुलिस दो गाड़ियों में मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्ष के लोगों को लगी चोट थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि थाना इलाके के एक सामुदायिक मैरिज गार्डन में बुधवार रात शादी थी। परिवार और रिश्तेदार आए हुए थे। शादी में आए दो रिश्तेदार युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोट आई हैं। दो युवकों को हॉस्पिटल भी ले जाया गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया वीडियो वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि झगड़ा रसमलाई को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और कुर्सियों को एक-दूसरे पर फेंकने लगे। हलवाई के बड़े पल्टों से भी वार किया। झगड़ते-झगड़ते गार्डन के बाहर सड़क पर आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।
