श्रीगंगानगर में युवक की हत्या लव अफेयर में पत्नी ने प्रेमी से करवाई थी। प्रेमी और उसके साथियों ने युवक को बीच सड़क लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद मफलर से गला घोंट दिया। युवक का शव सड़क पर मिला था। वहीं उसके पास ही पत्नी बेहोश पड़ी थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद मंगलवार को पत्नी-प्रेमी समेत 4 चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पत्नी ने पति की हत्या के बाद मोबाइल और झुमके देकर प्रेमी व उसके साथियों को मौके से भगा दिया था। ताकि वारदात को लूटपाट का रूप दिया जा सके। हालांकि शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो सच सामने आ गया। एसपी अमृता दुहन ने बताया- 30 जनवरी की रात को श्रीगंगानगर के रावला थाना क्षेत्र के गांव 01 केएलएम से गुजरने वाली सड़क पर आशीष कुमार (27) पुत्र रामरत्न की हत्या हुई थी। आशीष प्राइवेट स्कूल में टीचर था। पुलिस ने मंगलवार को पत्नी अर्जु उर्फ अंजली (23), उसके प्रेमी संजय उर्फ संजू (25) निवासी जगदंबा कॉलोनी (श्रीगंगानगर), रोहित उर्फ रॉकी (20) सादुलशहर और बादल उर्फ सिद्धार्थ (20) जगदंबा कॉलोनी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आशीष से अंजली की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। शादी से नाखुश पत्नी कुछ दिनों बाद ही पीहर लौट गई। फिर प्रेमी संजय के साथ मिलकर पति की मर्डर की प्लानिंग की। इसके बाद ससुराल लौटी और 30 जनवरी की रात को घूमने के बहाने प्रेमी को इशारा कर पति की हत्या करवा दी। 3 पॉइंट्स में पढ़िए पूरा मामला बेहोश मिले थे पति-पत्नी: श्रीगंगानगर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया- 30 जनवरी की रात 9 बजे रावला पुलिस को सूचना मिली कि गांव 01 केएलएम में सड़क किनारे पति-पत्नी बेहोश हालत में पड़े हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की पहचान 01 केएलएम गांव निवासी आशीष और महिला की अंजली (पत्नी) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को रावला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने दर्ज करवाई थी एक्सीडेंट की रिपोर्ट
आशीष के घर में उसके माता-पिता और चाचा-चाची रहते हैं। चाचा बजीर चंद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि भतीजा आशीष पत्नी अंजली के साथ 30 जनवरी की रात 9 बजे खाना खाकर रोज की तरह घूमने गया था। जब दोनों सड़क के किनारे चाननराम के खेत के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने आशीष को टक्कर मार दी थी, जिससे आशीष की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आशीष ने तीन दिन पहले ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के पद पर नौकरी जॉइन की थी। …… ये खबर भी पढ़ें… सड़क पर मिला टीचर का शव,पास में बेहोश-पड़ी थी पत्नी:3 महीने पहले हुई थी शादी; सिर पर गहरी चोट के निशान
