हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश ने शहरी सरकार के इंतजामों की पोल खोल दी। हालात इस तरह खराब थे कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। शहर का ह्दय स्थल माने जाने वाले जंक्शन के भगत सिंह चौक के आसपास हालात विकट रहे। सडक़ों के बीच में बने गड्ढ़ों में पानी भरने से लोगों को यहां से पैदल निकलने में भी परेशानी हुई।
