अमृतसर| टेलर रोड स्थित विरसा विहार में गुरु नानकदेव एजुकेशन सोसायटी की ओर से शाइनिंग स्टार प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें शहर के कई स्कूलों के स्टूडेंट्स और सोसायटी के कई सदस्यों ने भाग लिया। ने भाग लिया। चौक परागदास स्थित शहजादा नंद सी सेकेंडरी स्कूल के कई स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस समारोह में दस्तारबंदी, ड्राइंग, मल्टी टैलेंट, मिस पंजाबन, फैंसी ड्रेस और सिंगिग मुकाबले करवाए गए। जिसमें दस्तारबंदी मुकाबले में शहजादा नंद स्कूल के जगरूप सिंह ने पहला स्थान हासिल करके नगद 1100रुपए जीते।
