कासं|सवाईमाधोपुर श्री धाम वृन्दावन के गुरु कार्ष्णि आश्रम के संत विश्वात्मानंदजी महाराज का मथुरा से नर्मदा परिक्रमा के लिए के लिए जाते समय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे उतरने पर सनातन प्रेमियों ने साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महाराज ने बताया कि महाकाल बाबा के दर्शन कर नर्मदा परिक्रमा पैदल शुरू की जाएगी, जो लगभग चार माह में पूर्ण होगी। इस अवसर पर मोहन लाल कौशिक, गोपाल शर्मा, मूल सिंह राजावत, रजत भारद्वाज, नरपत सिंह, किरण, शीतल शर्मा आदि उपस्थित रहे।