राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राजस्थान की 3 यूनिवर्सिटी में वीसी का अतिरिक्त चार्ज देने को मंजूरी दी है। उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो.सुनीता मिश्रा की जगह की अब कोटा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.भगवती प्रसाद सारस्वत को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बता दें कि पिछले दिनों औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताए जाने के बयान के बाद प्रो.सुनीता मिश्रा का जमकर विरोध हुआ था। अब उनकी जगह चार्ज संभालने जा रहे प्रो.सारस्वत ने भी कड़ी आपत्ति जताते हुए उनसे इस्तीफा मांगा था। इनके अलावा कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. बी.एल. वर्मा को महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में कामचलाऊ व्यवस्था के लिए वीसी लगाया है। वहीं एमडीएस यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल को जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर के वीसी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अब पढ़िए किस प्रोफेसर को किस यूनिवर्सिटी का मिला चार्ज 1. सुनीता मिश्रा से इस्तीफा मांगने वाले सारस्वत को दिया अतिरिक्त चार्ज सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो.सुनीता मिश्रा की जगह की कोटा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.भगवती प्रसाद सारस्वत को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वीसी प्रो.सुनीता मिश्रा ने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था। इस बयान पर हुए विवाद के बाद प्रो. मिश्रा 23 सितंबर से 30 दिन के लिए छुट्टी पर हैं। उनके छुट्टी से लौटने तक प्रो.भगवती प्रसाद अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे। सारस्वत ने कहा था-बयान मेवाड़ का अपमान प्रो.भगवती प्रसाद सारस्वत ने वीसी सुनीता मिश्रा के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनसे इस्तीफा मांगा था। भीलवाड़ा में भूगोल परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने गए सारस्वत ने कहा था- प्रो.सुनीता मिश्रा को बयान पर केवल माफी नहीं मांगनी चाहिए, इस्तीफा देना चाहिए और पश्चाताप भी करना चाहिए। उनका बयान मेवाड़ का अपमान है। औरंगजेब आक्रांता था और तलवार के दम पर उसने जबरन लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया। अब पढ़िए प्रो.सुनीता का औरंगजेब पर दिया बयान उदयपुर के गुरुनानक कॉलेज में 12 सितंबर को ‘विकसित भारत का रोडमैप’ विषय पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस थी। इस कॉन्फ्रेंस में वीसी प्रो.सुनीता मिश्रा भी शामिल हुई थी। इसमें उन्होंने मंच से औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था। इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। पिछले दिनों राज्यपाल ने भी उनके बयान को गलत बताते हुए कहा था कि संभाजी के पुत्र के टुकड़े करने वाला ओरंगजेब कुशल प्रशासक कैसे हो सकता है। हालांकि प्रो.सुनीता मिश्रा ने विवाद के बाद माफी मांगी थी। उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि मैंने ऐतिहासिक संदर्भ में बताया कि महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और अकबर सभी राजा अच्छे थे। आगे कहा था कि औरंगजेब भी कुशल प्रशासक था, लेकिन उतना अच्छा नहीं था। कुल 25 मिनट का भाषण था, लेकिन 5 केवल सेकेंड का हिस्सा काटकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। 2. कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के वीसी को उदयपुर कृषि यूनिवर्सिटी के वीसी का चार्ज कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. बी.एल. वर्मा को महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में कामचलाऊ व्यवस्था के लिए वीसी लगाया है। राज्यपाल ने वर्मा को कृषि यूनिवर्सिटी के वीसी का चार्ज देने को मंजूरी दी है। उदयपुर कृषि यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक का कार्यकाल 15 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। इसलिए नियमित कुलगुरु का फैसला होने तक अतिरिक्त चार्ज दिया है। 3. एमडीएस यूनिवर्सिटी के वीसी को जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त चार्ज, जेएनवीयू में आठ महीने से पूर्णकालिक वीसी नहीं
MDS यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल को जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर के वीसी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अब तक महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के वीसी डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक के पास अतिरिक्त चार्ज था। अब डॉ. कर्नाटक का कार्यकाल पुरा हो गया है। जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के तत्कालीन वीसी डॉ. कन्हैयालाल श्रीवास्तव को 10 फरवरी को पद से हटा दिया था। श्रीवास्तव को पद से हटाने के बाद से अब तक पूर्णकालिक वीसी की नियुक्ति नहीं हुई है। प्रो.सुनीता मिश्रा के औरंगजेब पर बयान को लेकर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए.. राज्यपाल बोले- औरंगजेब कैसे कुशल प्रशासक हो सकता है:उसने संभाजी के टुकड़े किए, मंदिर तोड़े; सोच समझकर शब्द मुंह से निकालने चाहिए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो.सुनीता मिश्रा का विवादित बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा- औरंगजेब कैसे कुशल प्रशासक (एडमिनिस्ट्रेटर) हो सकता है। (पढ़ें पूरी खबर) औरंगजेब के बयान पर फंसीं कुलपति बोलीं-ये मेरे खिलाफ साजिश:केवल 5 सेकेंड के हिस्से को दिखाया जा रहा; जानें- महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पर क्या कहा 6 घंटे बाद वीसी को सुरक्षा के बीच निवास पहुंचाया:देर रात छात्रों के जाने बाद 11:30 बजे ऑफिस का ताला खोला, फिलहाल यूनिवर्सिटी नहीं आएंगी कुलपति उदयपुर में औरंगजेब की प्रशंसा पर सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में हंगामा:छात्रों ने कांच फोड़े, पुतला जलाया; बोले-कुलगुरु को हटाया जाए नहीं तो आंदोलन करेंगे सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु बोलीं- औरंगजेब सबसे कुशल एडमिनिस्ट्रेटर था:सांसद बोले कार्रवाई हो, ABVP के महानगर मंत्री बोले- यह ठीक नहीं है, वीसी ने मांगी माफी
