डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष का थीम ‘स्वास्थ्य के बारे में सोचें, फार्मासिस्ट के बारे में सोचें’ रखा गया। अस्पताल के फार्मासिस्टों ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह को दीवार घड़ी और राम दरबार की तस्वीर भेंट की। डॉ. सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे दवा निर्माण, शोध और मरीजों को दवा परामर्श प्रदान करते हैं। फार्मासिस्ट नसरुद्दीन ने कहा कि मरीजों तक सुरक्षित दवाइयां पहुंचाने में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश नेतड, डॉ. आर.एस. बेड़ा, डॉ. मोहिनी ढाका मौजूद रहे। जिला यूनियन अध्यक्ष रतन चौधरी, नर्सिंग अधीक्षक गणेशाराम और सीनियर फार्मासिस्ट रामरतन भी उपस्थित थे। इसके अलावा सुभाष, ममता, अशोक सोलंकी, प्रवीण सैनी समेत कई चिकित्सा कर्मी और फार्मासिस्ट शामिल हुए।
