भरतपुर के नदबई में ज्वेलर योगेंद्र चौपड़ा की हत्या और लूट के बाद विधायक जगत सिंह ने कहा- हैवानों को पकड़ा जाएगा। खून का बदला खून से लेंगे। उन्होंने कहा- ज्वेलर के हत्यारों को पकड़वाने वालों को 1 लाख रुपए दूंगा। इस दौरान ज्वेलर के रोते हुए छोटे भाई को गले लगाते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक पंजाबी कॉलोनी में बुधवार रात को परिवार से मिलने पहुंचे थे। विधायक ने पांच लाख रुपए मुआवजे की भी घोषणा की। वहीं व्यापारियों ने गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर SDM ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। ये है पूरा मामला नदबई में पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले ज्वेलर योगेंद्र चौपड़ा (45) बुधवार (25 मार्च) शाम करीब 7:15 बजे नगर तिराहे पर स्थित अपनी दुकान से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। गले में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद लोगों और व्यापारियों ने घटना के विरोध में शव के साथ बाजार में रैली निकाली थी और थाने के सामने प्रदर्शन किया था। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया। सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, जांच जारी एसपी दिगंत आनंद ने बताया – वारदात को रेकी के बाद अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार संदिग्ध नजर आए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़ीं तस्वीरें … बेटे को MBBS करवाने की मांग नदबई विधायक जगत सिंह ने कहा – योगेंद्र चौपड़ा के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं 6 लाख रुपए का सरकारी मुआवजा भी दिलवाया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री से ज्वेलर के बेटे को एमबीबीएस करवाने की भी मांग की है। व्यापारियों ने दी चेतावनी घटना के विरोध में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे व्यापारियों ने एसडीएम सचिन यादव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस पीसीसी सचिव प्रशांत उपाध्याय ने बताया- ज्वेलर के परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई है। हत्यारों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो SDM ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। विधायक जगत सिंह ने कहा- बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार जिलों की पुलिस टीम काम कर रही है। इनपुट सहयोगी : नदबई से अभय शर्मा ….. घटना से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए … ज्वेलर की पत्नी बोलीं- 2 युवक कर रहे थे रेकी:दुकान बंद करने का समय जानते थे हमलावर भरतपुर के नदबई में दुकान से घर लौट रहे ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर से सिर्फ 100 मीटर पहले बाइक पर आए 2 बदमाशों ने गले में गोली मार दी और सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़िए ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा:दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर; व्यापारियों ने शव के साथ रैली निकाली भरतपुर जिले में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने ज्वेलर के गले में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश सोने-चांदी से भरा बैग लूट ले गए। ज्वेलर अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़िए