करौली जिले के सपोटरा में क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीणा ने 2 अनाथ बेटियों की शादी का जिम्मा उठाया है। यह विवाह 26 मार्च को सपोटरा के पूनम मैरिज हॉल में संपन्न होगा। नगरपालिका क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय के पीछे रहने वाली सोनम और काजल बैरवा समाज से हैं। माता-पिता के निधन के बाद वे असहाय स्थिति में थीं। पड़ोसियों ने उनकी मदद के लिए सोशल मीडिया पर अपील की थी, जिस पर विधायक हंसराज मीणा ने संज्ञान लिया। विधायक ने घर के जाने हालात
विधायक मीणा सोमवार सुबह बालिकाओं के घर पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया। इससे पहले बैरवा धर्मशाला में सर्वसमाज की एक बैठक हुई थी, जिसमें विवाह की रूपरेखा तय की गई। विधायक ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर अनाथ बालिकाओं के विवाह में सहयोग करना एक पुण्य का कार्य है। आमजन से सहयोग करने की अपील
जगह की कमी के कारण सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विवाह घर के बजाय मैरिज हॉल में आयोजित किया जाएगा। 26 मार्च को पूनम मैरिज हॉल में विवाह की सभी रस्में संपन्न होंगी। विधायक ने विवाह का संपूर्ण खर्च वहन करने की घोषणा की है। उन्होंने आमजन से प्रतीकात्मक कन्यादान कर इस सामाजिक कार्य में सहयोग करने की अपील भी की है। 6 साल पहले मां और 1 साल पहले पिता की हुई मौत
बालिकाओं की माता पानबाई का निधन लगभग 6 साल पहले कैंसर से हुआ था, जबकि पिता नरोती बैरवा का 1 साल पहले बीमारी के कारण देहांत हो गया था। इसके बाद से वे बेसहारा थीं। पड़ोसियों मनोहरी बैरवा, इन्द्राज बैरवा और समाजसेवी साजन शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की पहल की थी। शादी में कई लोग होंगे शामिल
इस विवाह समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और सर्वसमाज के लोग शामिल होंगे। सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में लोगों को पीले चावल बांटकर विवाह में आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि भरतलाल मीणा, भाजपा जिला महामंत्री रूपसिंह, रामरूप मीणा, रामधन डाबिर, अशोक धूलवास, खेमराज आडाडूगर, लखन डिकोली, लाला राम बालौती, रामप्रकाश, बाबूलाल बैरवा, रामदयाल बैरवा, भरतलाल बैरवा, प्रदीप गुरु, प्रताप पाकड़, चतुर्भुज पाकड़, कमलेश डडैला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
