भीलवाड़ा में तेलंगाना के गोशामहल विधायक टी राजा सिंह ने कहा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता अंग्रेजों से न लड़ने तो कांग्रेसी आज भी किसी अंग्रेज के घर में बाथरूम या बर्तन साफ कर रहे होते। उन्होंने कहा- संघ से नफरत नहीं, दोस्ती करो। टी राजा ने ये बयान जयपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में पोस्टर-बैनर फाड़ने और कार्यकर्ताओं पर हमला करने की घटना पर दिया। बुधवार को यहां दुर्गा शक्ति अखाड़ा के कार्यक्रम में उन्होंने कहा- यह गलत है, मैं उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहना चाहूंगा कि संघ क्या है, पहले आप जान लो। संघ देश की, समाज की रक्षा करने के लिए कार्य करने वाला है, न कि नफरत कायम करने वाला। इसलिए संघ से नफरत मत करो। विधायक बोले- हथियार चलाना भी आना चाहिए
टी राजा सिंह ने कहा- बेटियों को मां दुर्गा, काली और झांसी की रानी बनाकर विधर्मियों से मुकाबला करना है। इसके लिए उन्हें हथियार उठाने होंगे। हाथों में चूड़ियों की जगह तलवार थामकर मुकाबला करना होगा। आने वाला समय युद्ध का है, केवल हथियार खरीदने से काम नहीं चलेगा, हथियार चलाना सीखना भी जरूरी है। राजस्थान में हथियारों का भंडार
टी राजा सिंह ने कहा- राजस्थान वीरों की भूमि है, यहां हथियारों का भंडार है। जब बहन-बेटी के हाथ में हथियार है तो, यहां लव जिहाद की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। बहन-बेटियों पर बुरी नजर डालने वाले विधर्मियों का नाश करना चाहिए। कानून सख्ती से लागू नहीं हुआ तो कोई मतलब नहीं
मीडिया से बातचीत में टी राजा सिंह ने कहा- लव जिहाद को लेकर बिल पास करने के बाद अगर उसे सख्ती से लागू नहीं किया जाए तो उसका कोई मतलब नहीं है। आज भी धर्मांतरण हो रहा है, लव जिहाद में कई हिंदू बहनों को शिकार बनाया गया है। भीलवाड़ा ही नहीं पूरे राजस्थान और देश में लव जिहाद का षड्यंत्र बढ़ता जा रहा है । इन जिहादियों को जब तक उनके एंगल में, उनकी भाषा में जवाब नहीं दिया जाएगा तो मैं समझता हूं कि राजस्थान से लव जिहाद कभी खत्म नहीं हो पाएगा। — टी राजा सिंह के बयान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… RU में RSS के कार्यक्रम का विरोध,NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज:कार्यकर्ताओं ने स्टेज पर की तोड़फोड़, पुलिस ने 12 प्रदर्शनकारियों को पकड़ा राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज शाम RSS के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे। इस आयोजन का विरोध करते हुए NSUI कार्यकर्ता आयोजन स्थल (स्टेज) पर पहुंच गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)