पासपोर्ट पर फर्जी वीजा स्टीकर लगाकर ​एक युवक से 8 लाख रुपए ठग लिए। थाना मैहना में यह ठगी करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसआई नाहर सिंह ने बताया कि गांव चुगावां जिला मोगा के रहने वाले हरविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह ने 23 जुलाई को एसएसपी को दी शिकायत में बताया था कि गुरु हरसहाय के रहने वाले पुनीत धीर और लुधियाना के कुंवरजीत सिंह ने उसकी पत्नी सरबजीत कौर को विदेश भेजने का भरोसा दिया था। शिकायतकर्ता हरविंदर सिंह ने बताया कि पुनीत धीर और कुंवरजीत सिंह ने उनसे 7 लाख रुपए और पासपोर्ट ले लिया। उन्होंने 30 अप्रैल से लेकर 6 अगस्त तक आरोपियों को अलग-अलग तरीकों पर उन्होंने रुपए दिए थे। हरविंदर सिंह ने बताया कि ​दोनों व्यक्तियों ने धोखाधड़ी करते हुए पासपोर्ट पर वीजा का फर्जी स्टीकर लगा दिया। ​पुलिस ने जांच के बाद ​पुनीत पीर निवासी गुरु हरसहाय जिला फिरोजपुर और ​कुंवरजीत सिंह सेठी निवासी गुरु नानक नगर लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।