जोधपुर में शोभावातों की ढाणी स्थित सोसाइटी विक्टोरियन पैलेस की एक बिल्डिंग में मंगलवार दे रात आग लग गई। मौके पर पहुंची नगर निगम की दमकलों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग़ पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, सोसाइटी के फर्स्ट फ्लोर पर आग लग गई जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। समिति के लोगों ने इस दौरान आग बुझाने के सिस्टम को चालू किया लेकिन उसमें पानी नहीं था। समिति के लोगों का आरोप है कि इसके बाद मोटर चलाकर पानी भरा गया लेकिन उसका पाइप फर्स्ट फ्लोर तक पहुंची नहीं पा रहा था। करीब 15-20 मिनट बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन उनके लिए भी बाहर निकलने का रास्ता नहीं था, इसलिए आग पर काबू पाने में समय लगा। समिति के लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने एग्जिट गेट की जगह पार्किंग बना जिससे दमकल की गाड़ियां बाहर नहीं निकल पाई। लोगों ने आरोप लगाया के बिल्डर ने तो सुरक्षा गार्ड रख रखे और न ही लिफ्ट चालू कर रखी है लेकिन सोसाइटी में इन सुविधाओं के नाम पर सभी से पैसा वसूला जा रहा है। मौके पर पहुंचे निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया ने बताया कि 2 साल पहले समिति की फायर एनओसी की फाइल निगम में आई थी ।उसके साथ ही वहां रहने वाले लोगों की शिकायत भी हमें मिली थी जिसमें कहा गया था कि फायर ब्रिगेड के आने जाने के रास्ते में अतिक्रमण कर लिया गया जिसको उसी समय हटाने के लिए कह दिया गया था। लेकिन अभी तक हटाया नहीं गया है। फायर सिस्टम को भी अपडेट करने के लिए कहा गया था लेकिन उसको सही नहीं करने के कारण एनओसी नहीं दी जा रही है । फायर पाथ को हटाने के लिए कल ही फिर नोटिस जारी कर दिया जाएगा।