टोंक | सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को मेहंदवास में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें सह प्रभारी रामप्रसाद चौधरी समेत अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों ने समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार मीना ने बताया कि शिविर में सभी विभागों से आए कार्मिक मौजूद रहे। चिकित्सा विभाग से डॉ कीर्ति ने मरीजों की जांच कर दवाइयां दी। रजिस्ट्रार सांख्यिकी कार्मिकों ने मौके पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर प्रार्थी राजू लाल शर्मा की समस्या का निस्तारण किया। शिविर में ईमित्र संचालक चेतन भारती, प्रशासक भंवर लाल बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार मीणा, पटवारी प्रीति चौधरी, कमलेश, नीलम देवी, रामदई, बुद्धि प्रकाश बैरवा आदि मौजूद रहे।