लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को टोंक पहुंचे। उन्होंने आचार्य वर्धमान सागर महाराज से आशीर्वाद लिया। इससे पहले भाजपा एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- आज दुनिया में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए और कठिन मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक व सामाजिक परिवर्तन हो रहा है। पूरे विश्व की नजर भारत पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कठिन परिश्रम एवं नीतियों से भारत प्रगति के पथ पर है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल जैन, सतीश चन्देल, महेन्द्र चौधरी, मनीष बंसल, पांचू लाल माली, रमेश गढ़वाल, सत्यनारायण सैन, लेखराज महावर सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे। कलापर्व में कलाकारों ने भेंट की तस्वीरें
कला पर्व पर रूस समेत अन्य देशों से आये 18 चित्रकारों ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला का अपने-अपने अंदाज में बनाये चित्र भेंट किये। वहीं विभिन्न समाजों के पंच पटेलों व कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उने साथ मंत्री हीरालाल नागर भी साथ थे। बीजेपी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किया स्वागत
इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में भी बिरला का जोरदार स्वागत किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने कहा- भारत आज नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। भारत में सभी व्यक्तियों को अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत और अधिक प्रगति करेगा। दुनिया की समस्याओं का समाधान भारत कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, राजस्थान वक्फ बोर्ड़ के पूर्व चेयरमेन अबूबकर नकवी, सत्यनारायण चौधरी, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, ओम पांडे, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, प्रधान काबरा, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा, रामकिशन गुर्जर, कमलेश यादव, लोकेश गुप्ता, गणेश सैनी, रत्तिराम पहाडिय़ा, विजय मालवानी, शम्भू शर्मा, नन्दलाल छान, धर्मराज गुर्जर, भगवान सैनी, हनुमान बैरवा, देवराज गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे। पटेल सर्किल स्थित जिला प्रमुख सरोज बंसल के सरकारी आवास पर भाजपा नेता व जयपुर जिला भाजपा प्रभारी नरेश बंसल सहित फुलेता परिवार एवं अनेक सामाजिक-राजनैतिक लोगो ने भव्य स्वागत किया। टोंक के पूर्व विधायक के नेतृत्व में भी किया स्वागत
भाजपा नेता एवं पूर्व टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता के नेतृत्व में पुरानी टोंक काला बाबा चौराहा क्षैत्र में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया। इसके अलावा सिविल लाइन्स से गुजरते समय डॉ. आशीष एवं उनके सम्पूर्ण परिवार, प्रमुख भाजपा नेता श्याम लाल जैन ने लोकसभा अध्यक्ष को बाबा श्याम की स्मृति चिह्न, फूल-मालाएं भेंट कर स्वागत किया। वहीं रोटरी क्लब के रोहित कुमावत, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी संघ के बिरधीचन्द गुर्जर, शिक्षक संघ नेता हीरालाल चौधरी के अलावा कीर-कहार, कश्चप, मेहरा समाज विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनन्द कहार, प्रदेश महामंत्री डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, अध्यक्ष सायरलाल कीर सहित कीर समाज ने भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भगवान राम व केवट की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। मंच संचालन करते राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार ने किया। इससें पूर्व अग्रवाल प्लाजा परिसर में प्रमुख गौ सेवक व मोदी फेन्स क्लब के भगवानदास भण्डारी ने, डा राजेश मालपानी ने स्वागत किया।
