लेपर्ड ने घर में घुसकर महज 8 सेकेंड में कुत्ते का शिकार कर लिया। उसे मुंह में दबाकर खेत की तरफ भाग निकला। शिकार से पहले वह घात लगाकर बैठा था। मौका मिलते ही 7 फीट ऊंची दीवार कूदकर अंदर आया था। यह पूरी घटना पाली के देसूरी क्षेत्र में सेली माता कॉलोनी के नीचे रेबारियों की ढाणी में मंगलवार रात करीब 11:38 बजे की है। कुत्ते के शिकार की PHOTOS… कमरे के बाहर बंधा था कुत्ता
रेबारियों की ढाणी में देसूरी के पूर्व सरपंच प्रवीण सोलंकी का घर है। घर के सामने की तरफ उनका खेत है और बीच में कॉलोनी की सड़क है। मंगलवार रात को प्रवीण सोलंकी अपने पालतू कुत्ते को कमरे के बाहर बांधकर सो गए थे। तभी लेपर्ड आया और कुत्ते को दबोचकर ले गया। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए। तब तक लेपर्ड खेतों की तरफ जा चुका था। ————– लेपर्ड के शिकार से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. लेपर्ड ने गर्दन दबोचकर किया गाय का शिकार, 10 फीट घसीटकर गुफा में ले गया पाली जिले में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में लेपर्ड ने गाय का शिकार किया। इसके बाद गर्दन दबोचकर अपनी गुफा की ओर ले गया। इस दौरान गाय गुफा में फंस गई। (पढ़ें पूरी खबर) 2. सांड की गर्दन पकड़कर लटका रहा लेपर्ड; पैरों से लगातार वार कर खुद को छुड़ाया सांड की गर्दन पकड़कर लेपर्ड करीब 35 सेकेंड तक लटकता रहा, पर शिकार नहीं कर पाया। अपनी हिम्मत और संघर्ष से सांड ने लेपर्ड के साथ-साथ मौत को भी मात दे दी। (पढ़ें पूरी खबर)
