शहर के दक्षिणी गेट से तहसील बाजार को जाते रास्ते पर स्थित मोहल्ला जैन स्ट्रीट पर इन दिनों हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। रोड पर पिछले काफी समय से सीवरेज लाइन ब्लॉक होने की समस्या पेश आती है। लेकिन इसका स्थाई समाधान नहीं हो पाता है इसके कारण सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गली में जमा हो रहा है, जिससे इलाके में बदबू फैली हुई है और बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इसी मार्ग पर लड़कियों का स्कूल, मंदिर, और धार्मिक स्थल है। हालत यह हैं कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को इसी दूषित पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द ही सीवरेज की सफाई करवाई जाए। – रोहित जैन, जैन मोहल्ला जालंधर| लेदर कॉम्प्लेक्स में सीवर ओवर फ्लो से लोग बेहाल हैं। मेन सीवर लाइन ब्लॉक होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा है। इससे इलाके में नरक जैसी स्थिति बनी है। जल निकासी बंद होने से न केवल फैक्ट्रियों के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है, बल्कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों और श्रमिकों का निकलना भी दूभर हो गया है। उद्यमियों का कहना है कि सीवर के ओवरफ्लो होने से इलाके में भारी दुर्गंध फैली है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना है। इसके लिए िनगम में कई बार शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक स्थायी हल नहीं निकला है। -अरविंद, लेदर परिसर