जालंधर| थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना प्रभारी जय इंदर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल ललित कुमार टीम के साथ लेदर कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान जब पुलिस टीम बाबा बुड्ढा जी पुल के पास पहुंची, तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। युवक की पहचान राहुल, निवासी न्यू बलदेव नगर के रूप में हुई। उसकी जेब से नशीला पदार्थ 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
