लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर खमाणों गांव के पास एक ब्रेजा कार पलट गई। इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा देख वहां से गुजर रहे रागीर और मौजूद लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक सामने पशु आ जाने से अनियंत्रित हो गई गाड़ी जानकारी के अनुसार, समराला निवासी रवि नंदन अपनी पत्नी और ड्राइवर के साथ समराला से कुराली जा रहे थे। खमाणों स्कूल के पास अचानक एक आवारा पशु उनकी गाड़ी के सामने आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों को मदद से अस्पताल पहुंचाया राहगीरों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सड़क सुरक्षा फोर्स और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद खमाणों के सिविल अस्पताल भेजा गया। सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई सुखराज सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही वे 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए थे। क्षतिग्रस्त गाड़ी को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।
