पंजाब के लुधियाना के गांव तलवाड़ा के पास एक एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके पेट में गोली मारी गई थी। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हाे गया। खून से लथपथ युवक को सड़क पर पड़े देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप उसके दोस्त पर ही लगाया है। कहना था कि युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। फिर उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा। उधर, पुलिस ने परिवार की शिकायत पर युवक के दोस्त के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। आरोपी फरार बताया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ मर्डर… पुलिस ने दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
एसएचओ विजय ने बताया कि पीएयू पुलिस ने मृतक राजबीर के दोस्त जुगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो गांव पमाल का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। राजबीर की हत्या क्यों की गई? इसका कारण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा।
