पंजाब के लुधियाना में किताब बाजार इलाके में रविवार देर शाम एक 3-4 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। शुरुआत में आग इमारत में बनी एक बिजली की दुकान में लगी, जिसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में लाखों रुपए का इलैक्ट्रिक का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक को पड़ोसियों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने ही फायर ब्रिगेड को कॉल कर बुलाया। बंद दुकान में लगी आग
रविवार देर शाम एक लुधियाना के किताब बाजार में एक बिल्डिंग में इलैक्ट्रिक की बंद दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक कुछ देर पहले ही दुकान बंद कर घर गए थे। लोगों को दुकान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। दुकान मालिक ने बताया कि बिल्डिंग में बड़ी संख्या में सामान रखा हुआ है। दुकान में भी इलैक्ट्रिक का पूरा सामान भरा हुआ है। स्विच, प्लास्टिक के बोर्ड, पंखे, बल्ब, वायर और झूमर जैसी सामग्री दुकान के अंदर है। इलैक्ट्रिक का सामान होने की वजह से आग कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग में फैल गई। पूरी बिल्डिंग में फैल गया धुआं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि पूरी बिल्डिंग के साथ मोहल्ले में भी धुआं फैल गया। बिल्डिंग के पास वाली दुकानों में भी भगदड़ की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 4 दमकल की गाड़ी दोबारा पहुंची
आसपास के लोगों ने कहा कि आग लगने के बाद दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन आग फिर भी नहीं बुझ सकी। इसके बाद 4 और गाड़ियों को बुलाया गया। अब दमकल की 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी बोले- एरिया काफी भीड़ भरा
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी बलविन्दर ने बताया कि गली में गाड़ी आने में थेड़ी दिक्कत आई। आग लगने वाली काफी भीड़ भीड़ वाली है। आग से किसी जान-माल का कोई खतरा नहीं हुआ। अभी आग पर काबू पा लिया गया है। पास वाली दुकानों में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।
