लुधियाना के माछीवाड़ा में बेसहारा पशु की वजह से एक युवक की जान चली गई। युवक बाइक पर जा रहा था तो अचानक बेसहारा पशु सड़क पर आ गया और उसकी बाइक पशु से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल समराला लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कोटाला ढाहा के रहने वाले गुरजोत सिंह के रूप में हुई है। घटना दिवाली की रात की है। गुरजोत दो बहनों का इकलौता भाई था। वह रात को अपने नानी के यहां उधोवाल कलां जा रहा था और रास्ते में दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 24 साल थी। वह मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम करके पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा परिजनों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस सिविल अस्पताल समराला पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखा और उसके बाद पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करवा दिया है। आखिर कब तब मरेंगे लोग गुरजोत के परिजनों का कहना है कि बेसहारा पशुओं के कारण रोजाना लोगों की जान जा रही है। उन्होंने अपना बच्चा खो दिया है। उनका कहना है कि आखिर कब तक बेसहारा पशुओं की वजह से लोगों की जान जाती रहेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सड़क से बेसहारा पशुओं को हटाया जाए और मासूम लोगों को बचाया जा सकै।
