लुधियाना में नौसरबाज महिलाओं का गैंग एक्टिव है। जालंधर बाइपास पर बस में चढ़ने वाले यात्रियों को ये महिला गैंग शिकार बना रही हैं। सरेआम दिन के समय यात्रियों के शरीर पर कोई नोकीली चीज चुभोकर ये महिलाएं शरीर के उस हिस्से को सुन कर देती हैं, जिसके बाद यात्री के बाजू या गले में पहना जेवर उतार लेती है। ताजा मामला जालंधर बाइपास स्थित होशियारपुर बस चढ़ने आई महिला का सामने आया है। महिला के दोनों दोनों हाथों में पहने 4 तोले की सोने की चूड़िया इन महिलाओं ने काट कर उतार ली और महिला तो पता तक नहीं चला। नौसरबाज महिलाओं ने पहले अकेली महिला की रैकी की। जैसे ही वह बस में चढ़ी तो इन महिलाओं का झूंड अकेली महिला के पीछे बस में चढ़ने के लिए चला गया। भीड़ के रूप में इन महिलाओं ने उसकी बाजू में पहनी चूड़ियां उतार ली। शातिर महिलाओं ने की महिला का रेकी पीड़ित महिला मनीषा के भतीजे करन ने बताया कि उसकी बुआ होशियारपुर रहती है। राहों रोड उनके घर पर आई हुई थी। जैसे ही वह उन्हें जालंधर बाइपास पर बस का इंतजार कर रही थी तो अचानक कुछ महिलाएं उनके आस-पास आकर खड़ी हो गई। वह महिलाएं चेहरे से ही शातिर लग रही थी। उन महिलाओं ने उसकी बुआ की कुछ देर रेकी भी की। बस के दरवाजे पर घेर उतारी चूड़ियां बस में जब उसकी बुआ मीनाक्षी बैठने लगी तो नौसरबाज महिलाओं ने उसे दरवाजे पर घेर लिया। एक महिला ने कोई तीखी वस्तु उसकी बाजू पर मारी जिस कारण उसे होश नहीं रही। कुछ देर बाद उसने बस में बैठकर अपनी बाजू देखी तो उसे पता चला कि किसी ने कोई वस्तु चुभा कर उसकी सोने को चूड़ियां उतार ली है। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगा है जहां पर उक्त महिलाएं मीनाक्षी की रेकी करती और उसके पीछा जाती नजर आई। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।