पंजाब के लुधियाना में आज एक कोठी के बाहर खड़ी मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक ने आग लगते ही शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने तुरंत पानी की बाल्टियों और पाइपों से आग बुझाने की कोशिश की। कुछ राहगीर घर से धुआं उठता देख भी मदद के लिए रुक गए थे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद गाड़ी पूरी तरह जलकर बेकार हो चुकी थी। हालांकि, कार में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। गाड़ी के मालिक ने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया है। कार में आग के 2 PHOTOS.. सिलसिलेवार जानिए कैसे घटी घटना… शार्ट सर्किट की आशंका
लोगों के मुताबिक, गाड़ी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, इस बारे में गाड़ी के मालिक ने कोई बात नहीं की। आग बुझने के बाद वह घर के अंदर चले गए।